Responsive Search Bar

MP Nursing Officer Vacancy 2026 – मध्यप्रदेश Nursing Officer और Sister Tutor भर्ती Apply Now

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP Nursing Officer Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश के अंतर्गत Nursing Officer और Sister Tutor के कुल 2317 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने B.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing किया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इस पोस्ट में MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी – जैसे आवेदन तिथि, पद संख्या, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा शुल्क, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया।

MP ITI Training Officer Result 2026

Table of Contents

MP Nursing Officer Vacancy 2026 एक नजर में

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डमध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नामNursing Officer एवं Sister Tutor
कुल पद2317
आवेदन प्रारंभ06 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026
संशोधन की अंतिम तिथि25 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि15 मई 2026 से प्रारंभ
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन CBT (Computer Based Test)
Latest Govt Jobs NotificationJoin Telegram

Nursing Officer और MP Sister Tutor Vacancy 2026 – पदवार विवरण

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत 12 पोस्ट कोड में पद विज्ञापित किए गए हैं। पोस्ट कोड 01 से 11 केवल Nursing Officer (महिला अभ्यर्थियों) के लिए और पोस्ट कोड 12 Sister Tutor के लिए है।

पोस्ट कोडसंस्थापद का नामकुल पदवेतनमान
01शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएँNursing Officer1256₹28,700 (Level 7)
02स्वशासी मेडिकल कॉलेज, विदिशाNursing Officer34₹28,700 (Level 7)
03स्वशासी मेडिकल कॉलेज, ग्वालियरNursing Officer273₹28,700 (Level 7)
04स्वशासी मेडिकल कॉलेज, शिवपुरीNursing Officer34₹28,700 (Level 7)
05स्वशासी मेडिकल कॉलेज, खण्डवाNursing Officer126₹28,700 (Level 7)
06स्वशासी मेडिकल कॉलेज, शहडोलNursing Officer32₹28,700 (Level 7)
07स्वशासी मेडिकल कॉलेज, रतलामNursing Officer40₹28,700 (Level 7)
08स्वशासी मेडिकल कॉलेज, जबलपुरNursing Officer39₹28,700 (Level 7)
09स्वशासी मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ाNursing Officer135₹28,700 (Level 7)
10स्वशासी मेडिकल कॉलेज, रीवाNursing Officer76₹28,700 (Level 7)
11स्वशासी मेडिकल कॉलेज, दतियाNursing Officer54₹28,700 (Level 7)
12शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयSister Tutor218₹36,200 (Level 9)

MP Police Cut Off 2026

MP Nursing Officer Vacancy 2026 वर्गवार आरक्षण तालिका – पोस्ट कोड 01 (1256 पद)

वर्गकुल पद
अनारक्षित (UR)339
OBC339
SC201
ST251
EWS126
कुल1256

नोट: OBC आरक्षण माननीय न्यायालय के निर्णयाधीन है। दिव्यांगजन के लिए कुल 75 पद आरक्षित हैं जो प्रत्येक श्रेणी में समाहित हैं।

Nursing Officer और Sister Tutor शैक्षणिक योग्यता –

MP Nursing Officer Vacancy 2026 (पोस्ट कोड 01-11) के लिए

  • PCB विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • मान्यता प्राप्त संस्था से 4 वर्षीय B.Sc. Nursing अथवा Post Basic B.Sc. Nursing में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को 5% अंकों की छूट।
  • MP Nurses Registration Council में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।

MP Sister Tutor Vacancy 2026 (पोस्ट कोड 12) के लिए

  • PCB विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।
  • B.Sc. Nursing अथवा Post Basic B.Sc. Nursing उत्तीर्ण।
  • 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
  • MP Nurses Registration Council में जीवित पंजीयन अनिवार्य।

MP Nursing Bharti 2026 आयु सीमा –

वर्गअधिकतम आयु
सामान्य (UR)40 वर्ष
SC / ST / OBC45 वर्ष
महिला अभ्यर्थी45 वर्ष
दिव्यांगजन45 वर्ष
सरकारी कर्मचारी45 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

एमपी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा शुल्क कितना है?

वर्गपरीक्षा शुल्क
सामान्य / अन्य राज्य₹500
म.प्र. के SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांग₹250
सीधी भर्ती – बैकलॉग पद₹0 (निःशुल्क)

MP Online Kiosk से आवेदन करने पर ₹60 और स्वयं (Registered User) से करने पर ₹20 अतिरिक्त पोर्टल शुल्क देय होगा।

MPESB Nursing Officer Exam Pattern 2026

MP Nursing Officer Exam 2026 ऑनलाइन CBT मोड में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे।

पालीसमयअवधिकुल प्रश्नकुल अंक
प्रथम पाली10:00 AM – 12:00 PM2 घंटे100100
द्वितीय पाली03:00 PM – 05:00 PM2 घंटे100100

प्रश्नपत्र का विभाजन

खंडविषयअंक
(अ)सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, अभिरुचि25
(ब)संबंधित विषय (B.Sc. Nursing Curriculum)75

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

MP Nursing Officer Syllabus 2026 – किन विषयों से आएंगे प्रश्न?

परीक्षा का पाठ्यक्रम पूर्ण B.Sc. Nursing (4 वर्षीय) पाठ्यक्रम पर आधारित है। प्रमुख विषय निम्नलिखित हैं:

  • Applied Anatomy & Physiology
  • Nursing Foundation I & II
  • Adult Health Nursing I & II (Medical-Surgical Nursing)
  • Child Health Nursing I & II
  • Mental Health Nursing I & II
  • Community Health Nursing I & II
  • Midwifery / OBG Nursing I & II
  • Pharmacology I & II
  • Applied Microbiology & Infection Control
  • Applied Biochemistry, Nutrition & Dietetics
  • Nursing Management & Leadership
  • Nursing Research & Statistics
  • Health Informatics & Technology
  • Applied Sociology & Psychology
  • Educational Technology / Nursing Education
  • Geriatric Nursing & Palliative Care
  • Professional Ethics & Bioethics
  • Forensic Nursing (परिचय)

MP Nursing Officer Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया- मेरिट कैसे बनेगी?

MPESB Nursing Officer Selection Process 2026 में केवल ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा। चूँकि परीक्षा एक से अधिक पालियों में होगी, इसलिए परिणाम Normalised Equi-Percentile (NEP) Scaling पद्धति से तैयार किया जाएगा।

विवरणजानकारी
UR न्यूनतम अर्हता अंक50%
SC / ST / OBC / दिव्यांग न्यूनतम अर्हता अंक40%
प्रतीक्षा सूची (Waiting List)कुल चयनित पदों का 15%
प्रतीक्षा सूची की वैधता1 वर्ष या नई परीक्षा परिणाम (जो पहले हो)
नियुक्ति आदेशचयन सूची जारी होने के 3 माह के भीतर

एमपी नर्सिंग ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें – Step by Step

इस भर्ती में केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।

  1. esb.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाएँ।
  2. Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. Profile बनाएँ और Login करें।
  4. सभी जानकारी सावधानी से भरें और पद प्राथमिकता क्रम दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. Credit/Debit Card, Net Banking या MP Online Kiosk से शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें – इसी से प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा।

मध्यप्रदेश नर्सिंग भर्ती 2026 जरूरी दस्तावेज़-

  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो (सफेद बैकग्राउंड, 3 माह के भीतर का)
  • हस्ताक्षर एवं हस्तलिपि (दो पंक्तियाँ)
  • जन्मतिथि प्रमाण (10वीं / 12वीं अंकसूची)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / EWS)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (लागू होने पर)
  • B.Sc. Nursing / P.B.B.Sc. Nursing अंकसूची
  • MP Nurses Registration Council पंजीयन प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा पत्र (हस्तलिपि में)

MP Nursing Officer Exam City-

आवेदन पत्र भरते समय 4 परीक्षा शहरों का प्राथमिकता क्रम देना अनिवार्य है।

भोपाल | इंदौर | जबलपुर | खण्डवा | नीमच | रतलाम | रीवा | सागर | सतना | सीधी | उज्जैन

MP Nursing Officer & Siter Tutor Vacancy 2026 महत्वपूर्ण लिंक-

विवरणलिंक
MP Nursing Officer Vacancy 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFNotification PDF
ऑनलाइन आवेदनApply Now
MP Nursing Officer Admit Card 2026Admit Card Download (11 May 2026)
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in
MP Nursing Officer Cut Off 2026After Exam
MP Nursing Officer Result 2026After Exam

MP Nursing Officer Vacancy 2026 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Q1. MP Nursing Officer Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 2317 पद हैं – जिसमें 2099 Nursing Officer और MP Sister Tutor Vacancy 2026 के 218 पद शामिल हैं।

Q2. MP Nursing Officer Vacancy 2026 में क्या पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

Nursing Officer (पोस्ट कोड 01-11) के पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। Sister Tutor (पोस्ट कोड 12) के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

Q3. MPESB Nursing Officer Exam Date 2026 क्या है?

संभावित परीक्षा तिथि 15 मई 2026 से प्रारंभ है।

Q4. MP Nursing Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने की Last Date क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है।

Q5. MP Nursing Officer और Sister Tutor की Salary कितनी है?

Nursing Officer का वेतनमान ₹28,700 (Level 7) और Sister Tutor का ₹36,200 (Level 9) है।

डिस्क्लेमर: यह पोस्ट आधिकारिक नियमपुस्तिका पर आधारित है। आवेदन से पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

3 thoughts on “MP Nursing Officer Vacancy 2026 – मध्यप्रदेश Nursing Officer और Sister Tutor भर्ती Apply Now”

Comments are closed.

Related Job Posts

MINAKSHI

Minakshi is an education and government job news writer at JobNewsAI.com. She covers the latest updates on government job vacancies, exam notifications, results, and recruitment news across India.

3 responses to “MP Nursing Officer Vacancy 2026 – मध्यप्रदेश Nursing Officer और Sister Tutor भर्ती Apply Now”

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates